देश

देश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशान लोग सड़कों पर उतर आए. कई जगह हंगामा और नारेबाजी हुई, जिसके चलते पुलिस को बीच में आना पड़ा. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह से लेकर देर रात तक राजधानी में करीब 10 लाख की आबादी को बिजली कटौती और फॉल्ट की समस्या झेलनी पड़ी. आखिर में लोगों के सब्र का बांध टूट गया और वो आंदोलित हो उठे.

राजाजीपुरम क्षेत्र के मीना बेकरी, सपना कॉलोनी, सेक्टर 12 व 13 सहित आवास विकास कॉलोनी के हजारों उपभोक्ताओं की बिजली रविवार/सोमवार देर रात गुल हो गई. जिसके विरोध में 70-80 उपभोक्ताओं के साथ में आए अराजक तत्वों ने उपकेंद्र पर उपद्रव कर दिया. तोड़फोड़ व पथराव का भी आरोप लगा है. इस दौरान बिजली विभाग व सरकार विरोधी नारे लगाए गए. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों से उपकेंद्र खाली हुआ.