राजनीति

राजनीति

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिसल गई। मुख्यमंत्री पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां में रविशंकर प्रसाद के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते वक्त उन्होंने कहा कि एक बार फिर से 400 से अधिक सीट लाकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाना है और देश का विकास करना है। मुख्यमंत्री की यह बात सुनकर सबलोग हैरान रह गए।

सात अप्रैल को नवादा लोकसभा क्षेत्र चुनावी प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश की जुबान फिसल गई थी। उस वक्त मंच पर प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा था- "आदरणीय प्रधानमंत्री जी का दसवां साल चल रहा है। फिर तो आगे रहबे करेंगे। पांच साल में कोई दिक्कत नहीं। हमको पूरी उम्मीद है कि चार... चार हजार से ज्यादा सांसद रहेंगे इनके पक्ष में। हम यही अनुरोध करने आएं हैं। पूरा दीजिए।" गौरतलब है कि देश में 543 संसदीय क्षेत्र हैं और इतने ही सांसद चुने जाते हैं।