देश
पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल ने कुछ इस कदर तबाही मचाई है कि अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है और 29 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. तूफान का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी तटीय इलाकों में देखने को मिला है.
इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में 2140 से अधिक पेड़ उखड़ गए और लगभग 1700 बिजली के खंभे गिर गए.
चक्रवात को लेकर अब तक जो जानकारी सामने आई है उसमें बताया गया है कि 27000 घर आंशिक रूप से और 2500 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. अधिकारियों की मानें तो अगले एक दो दिन में ये आंकड़े बढ़ भी सकते हैं क्योंकि कई इलाके ऐसे भी हैं जहां चक्रवात रेमल से हुए नुकसान का मूल्यांकन किया जा रहा है.