बिज़नेस

बिज़नेस

जियो के जरिए भारत में इंटरनेट क्रांति लाने वाले मुकेश अंबानी अब एक टेलीकॉम वेंचर के साथ अफ्रीका में एंट्री करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके तहत रिलायंस की एक यूनिट घाना में बेस्ड मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर तैयार करने के काम में मदद करेगी और 5जी ब्रॉडबैंड सर्विसेज को लॉन्च करने में सहायता करेगी।कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हरकीरत सिंह ने बताया कि घाना में नेक्स्ट-जेन इन्फ्राको के लिए अहम नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर, एप्लीकेशंस और स्मार्टफोन्स उपलब्ध कराएगी।

घाना एक पश्चिमी अफ्रीकी देश है जिसकी आबादी 3.3 करोड़ के आस-पास है। यहां तीन मुख्य ऑपरेटर्स हैं जिनमें एमटीएन घाना, टेलीसेल घाना और एटी हैं। एटी का नाम पहले एयरटेल टिगो था लेकिन पिछले साल भारतीय एयरटेल लिमिटेड और मिलिकॉम इंटरनेशनल सेल्युलर ने अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी। इसके बाद इसका नाम एटी हो गया था।