क्रिकेट
अहमदाबाद की गर्मी के चलते शाहरुख खान की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. फिर भी वे अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आईपीएल फिनाले में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने पहुंच गए. इस दौरान उनकी पत्नी गौरी खान ने उनका पूरा ध्यान रखा और बार-बार उन्हें मास्क पहनने के लिए कहा. इसे देखकर फैंस ने गौरी की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद भी कहा.