अंतर्राष्ट्रीय
हमास और इजरायल में बीते आठ महीने से जंग जारी है. इस दौरान इजरायली सेना ने लगातार हवाई और जमीनी हमले किये, लेकिन हमास ने 5 महीनों के बाद रविवार को इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर रॉकेट से हमला किया. गाजा से आ रही मिसाइलों की बौछार को देखकर तेल अवीव में हाहाकार मच गया. हवाई हमले के सायरन बजने लगे, लोग सुरक्षित जगहों पर भागने लगे. हालांकि, हमले में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है.