देश
भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एशियन जिमनास्टिक चैंपियनशिप 2024 में महिलाओं के वॉल्ट अपरेटस में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. वह एशियन सीनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं हैं. दीपा ने वॉल्ट फाइनल में 13.566 का औसत हासिल किया. दीपा कर्माकर ने साल 2015 में महिलाओं के वॉल्ट इवेंट में तीसरे स्थान पर जगह बनाई थी.