अंतर्राष्ट्रीय
अमेरिका, चीन को घेरने की रणनीति बना रहा है। इसी के तहत अमेरिका ने अप्रैल में जापान और फिलीपींस के साथ मिलकर एक त्रि-पक्षीय सम्मेलन का आयोजन किया था। इस सम्मेलन से अब एक नया संगठन बना है, जिसे नाम दिया गया है स्क्वायड (SQUAD)। इस संगठन में अमेरिका, जापान, फिलीपींस के साथ ही ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है। फिलीपींस का दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ विवाद चल रहा है।
विदेश मामलों के विशेषज्ञ मानते हैं कि भले ही अमेरिका ने फिलीपींस, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर नया संगठन बना लिया है, लेकिन अभी भी भारत की सदस्यता वाले क्वाड संगठन की अहमियत ज्यादा है।