राजनीति
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में आज कोर्ट में सुनवाई हुई. बिभव कुमार के वकील ने भी कई तर्क रखे. कोर्ट में सुनवाई के दौरान बिभव के वकील ने यह भी कह दिया कि स्वाति मालीवाल के संवेदनशील अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं हैं और हो सकता है कि उन्होंने खुद को ही चोटिल कर लिया.
बिभव कुमार के वकील की दलीलें सुनकर स्वाति मालीवाल कोर्ट में ही रो पड़ीं. वहीं, अडिशनल पब्लिक प्रोसेक्यूटर ने कहा कि पद से हटाए जाने के बावजूद बिभव कुमार वहां मौजूद थे जो कि दर्शाता है कि उनकी मंशा कुछ और थी.