क्रिकेट
सीजन के बेस्ट युवा खिलाड़ी यानी इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड मिला सन राइजर्स हैदराबाद के नीतीश कुमार रेड्डी को. इन्होंने आईपीएल 2024 की ग्यारह पारियों में 303 रन बनाए. उन्होंने यह रन 33.67 के औसत से बनाये और लगभग 143 की स्ट्राइक रेट से बनाए. 21 साल के रेड्डी के नाम सीज़न में दो अर्धशतक रहे. इन्होंने इस सीजन तीन विकेट भी निकाले.