क्रिकेट
पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2024 चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया। हैदराबाद को फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों आठ विकेट से करारी हार मिली।
हैदराबाद टीम चेपॉक स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में 113 रन पर सिमट गई, जिसके बाद कोलकाता ने 10.3 ओवर में आसानी से विजयी परचम फहरा दिया।