देश
आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे के कार्यकाल को एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रविवार को जनरल पांडे के सेवा विस्तार को मंजूरी दी है। एक्सटेंशन के बाद अब मनोज पांडे 30 जून तक सेना के चीफ के पद पर बने रहेंगे। आर्मी चीफ पांडे 31 मई को रिटायर होने वाला थे लेकिन इससे पहले ही उन्हें सेवा विस्तार दे दिया गया।