देश
अजमेर में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में गैस लीक होने से आग भड़क उठी. भीषण गर्मी और तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते आसापास के दो अन्य रेस्टोरेंट और दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग से होटल में रखा एक गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया. उस समय तक होटल में मौजूद सभी लोग बाहर आ चुके थे. इसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया.