राजनीति

राजनीति

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के लिए शनिवार को 18.36 लाख मतदाताओं में से 44.88 प्रतिशत ने मतदान किया. विस्थापित कश्मीरी पंडित वीर सराफ ने 32 साल बाद वोट डाला और खुशी जताई. उन्होंने कहा कि कश्मीर के बदलते हालात ने उन्हें वोट करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अपनी मातृभूमि पर वोट डालने को सुखद अनुभव बताया. इस चुनाव में 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.