पेटेंट

पेटेंट

जेनेवा में 13 से 24 मई तक चले एक अहम सम्मेलन में बायोपाइरेसी को लेकर बनी नई संधि पर 190 से अधिक देशों की सहमति बनी है. इस संधि से कोई व्यक्ति दूसरे समुदाय की सहमति के बिना औषधीय पौधों, फसल या फिर किसी जानवर की प्रजाति से जुड़ी ऐसी जानकारी का पेटेंट नहीं करा पाएगा, जो उस समुदाय में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आगे बढ़ा चला आ रहा है और जिनके इस्तेमाल में पारंपरिक ज्ञान शामिल है.