गूगल मैप
हैदराबाद से केरल के कुरुप्पनतरा घूमने आए लोग गूगल मैप्स की वजह से नदी में गिर गए. चार लोगों के इस ग्रुप में एक महिला भी शामिल थी. ये लोग अलप्पुझा की ओर जा रहे थे. इलाके में तेज बारिश के कारण ये लोग Google Maps के बताए रास्ते पर चल रहे थे, आगे चलकर गाड़ी नदी में गिर गई. गश्त लगा रही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार सभी चार लोगों को बचा लिया गया मगर कार नदी में डूब गई.