क्रिकेट

क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का पहला बैच अमेरिका रवाना हो गया है. जिसमें कैप्टन रोहित शर्मा के अलावा, गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हेड कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ के अलावा रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल शामिल हैं. इस बैच में हार्दिक और कोहली नहीं जा रहे हैं. वह 30 मई तक पहुंचेंगे.