मौसम

मौसम

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान रेमल रविवार देर रात बंगाल के सागरद्वीप व बांग्लादेश के तटों के बीच लैंडफॉल कर सकता है। जानकारी के मुताबिक जब चक्रवाती तूफान तट से टकराएगा, उस दौरान हवा की रफ्तार 110 से 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार रहने की आशंका है। चक्रवाती तूफान रेमल के मद्देनजर रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ानों का परिचालन पूरी तरह से निलंबित कर दिया गया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 12 टीमों के अलावा पांच अतिरिक्त टीमों को चक्रवाती तूफान को देखते हुए तैयार रहने को कहा गया है। साथ ही सेना, नौसेना और कोस्ट गार्ड्स को भी बचाव और राहत टीमों को तैयार रहने को कहा गया है।राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है और केंद्र सरकार पर भी इसपर नजर बनाए हुए है।