राजनीति
बिहार के पाटलिपुत्र में चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए इशारों इशारों में तेजस्वी यादव सलाखों के पीछे भेजने का इशारा कर दिया। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से चक्कर लगाने का वक्त पूरा होते ही जेल का रास्ता तय करना पड़ेगा।
तेजस्वी यादव इन दिनों हेलिकॉप्टर के ज़रिए चुनावी सभा करते हुए सुर्खियों में छाए हुए हैं।तेजस्वी यादव का कभी हेलिकॉप्टर में मछली खाते, संतरा खाते, जूस पीते और हाल ही में 200 चुनावी सभा पूरा करने का जश्न मनाते हुए केक काटने का वीडियो वायरल हुआ था।
भाजपा और एनडीए नेता तेजस्वी की हेलिकॉप्टर यात्रा पर निशाना साधते रहे हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी ने भी बिना नाम लिये तेजस्वी पर ज़ुबानी हमला बोल दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में कहा कि गरीबों को लूटकर नौकरी के बदले जिन्होंने ज़मीन ली है। मैं बिहार के लोगों को गारंटी देता हूं कि उन लोगों के जेल जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। एनडीए सरकार बिहार लूटने वालों को छोड़ेगी नहीं। हेलिकॉप्टर से चक्कर लगाने का वक्त पूरा होते ही जेल का रास्ता तय करना होगा।