देश

देश

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचकों में शुमार पंडित प्रदीप मिश्रा ने हिंदुओं की घटती हुई संख्या को सनातन के लिए चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि ''सनातन धर्म के लोगों को वंशवृद्धि करना चाहिए ताकि राष्ट्र भी सुरक्षित रहे और सनातनी भी, उनका यह बयान सरकार की फैमिली प्लानिंग जैसी प्रमुख योजनाओं पर पलीता लगाता हुआ नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि ''देश की मजबूती के लिए हिंदुओं की आबादी में वृद्धि आवश्यक है। हमारे सनातनी हिन्दू भाई ये सोचकर बैठे हैं कि, घर में एक ही बच्चा होना चाहिए,लेकिन हमारा कहना है कि वंश को बढ़ाइए। अगर वंश बढ़ता है तो आने वाले समय में न आपको तकलीफ होगी और न ही राष्ट्र को तकलीफ होगी। जनसंख्या में वृद्धि भी थोड़ी होनी चाहिये। सनातन धर्म को मजूबत करने में वो भी एक कार्य करती है‌।