राजनीति
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा के खिलाफ हमलावर तेवर दिखाए और चेतावनी देते हुए कहा कि संविधान को बुरी नजर से देखा तो ईट से ईट बजा देंगे।
राजद प्रमुख ने लिखा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान लिखा था; इसलिए नरेन्द्र मोदी, भाजपा और संघ भारत का संविधान एवं आरक्षण खत्म करना चाहते है।
लालू यादव ने सवालिया लहजे में कहा कि भाजपा वंचित वर्गों के महापुरुषों से इतनी नफरत क्यों करती है? वह कितनी भी चालाकी और साजिशें कर लें लेकिन वो बाबा साहेब के नाम, काम और संविधान को कभी भी नहीं मिटा सकते। न ही हम वंचित, उपेक्षित, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े, अतिपिछड़े एवं न्यायप्रिय वर्गों के लोग ऐसा होने देंगे।