अंतर्राष्ट्रीय
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हमेशा चर्चाओं में रहते हैं. बाबा बागेश्वर इन दिनों दुबई में हैं.दुबई में धीरेंद्र शास्त्री का अब्दुल्ला ग्रुप के चेयरमैन डॉ.बीयू अब्दुल्ला ने गुलाब बरसाते हुए स्वागत किया. वहां रहने वाले भारतीय भी उनके स्वागत में पहुंचे. वहां भी भारत की तरह उनके भक्तों की भीड़ लग गई थी.
धीरेंद्र शास्त्री दुबई में 26 मई तक दरबार लगाएंगे. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री 3 दिवसीय कथा भी करेंगे.