प्रदेश
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर और कार के बीच टक्कर हादसे में एक महिला कार में बुरी तरह से फंस गई. जिसके बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और महिला उसमें फंस गई. घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी और फिर प्रशासन भी मौके पर पहुंची. इसके बाद कड़ी मशक्कत करने के बाद महिला को निकाला गया.