प्रदेश
केजीएमयू के आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने आयुष्मान योजना से श्रावस्ती के एक युवक (42) के टेढ़े पैर की सफल सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया है. मरीज का पैर जन्म से ही कमर के पास से टेढ़ा था. पैर के हिलने तक में दिक्कत थी. डॉक्टरों के मुताबिक युवक 14 साल की उम्र से असहनीय दर्द झेल रहा था. अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है. जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी.