मेट्रो
दिल्ली मेट्रो ने वोटिंग को देखते हुए अपने टाइम टेबल में बदलाव किया है. ताकि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी समय से पोलिंग बूथ पर पहुंच सकें. दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने पोस्ट कर बताया है कि शनिवार को मतदान की वजह से मेट्रो ट्रेन की सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू हो जाएंगी. ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात सभी कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठाकर समय से अपने-अपने कार्यस्थल पर पहुंच सकें.