एक्सीडेंट
दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनका अंबाला के अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस की जांच में पता चला है कि हाइवे पर ट्रक ने एकाएक ब्रेक लगाया था जिस वजह से पीछे से आ रही मिनी बस उससे जा भिड़ी. बुलंदशहर से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे.