देश
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेशी हुई. पेशी से पहले बिभव कुमार का मेडिकल हुआ. सुनवाई के दौरान बिभव कुमार को कोर्ट ने चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब उन्हें 28 मई तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा. बीती 18 मई को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था.