राजनीति
लोकसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में है. उत्तर प्रदेश की सियासत में आए दिन बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में गोसाईगंज के सपा विधायक अभय सिंह, जलालपुर से सपा विधायक राकेश पांडेय नजर आए.
दोनों विधायक गृहमंत्रीअमित शाह के हेलीकॉप्टर बैरिकेडिंग के पास जाते हुए दिखाई दिए. विधायक अभय सिंह गले में भगवा गमछा डाले हुए अपने लाव-लशकर के साथ रैली स्थल पर पहुंचे थे.