राजनीति

राजनीति

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर शहर में मंगलवार को अभिनेता एवं भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया, जिसके बाद झड़प हुई। 

 मिदनापुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जुलूस पर कांच की बोतलें और पत्थर फेंकने का आरोप लगाया। हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है। घटना में चक्रवर्ती और पॉल दोनों सुरक्षित हैं।