राजनीति

राजनीति

रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह बुधवार को दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे.राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "हमने वर्क-फ्रॉम-होम और वर्क-फ्रॉम-ऑफिस के बारे में बहुत सुना था, लेकिन केजरीवाल की वजह से हमने पहली बार वर्क-फ्रॉम-जेल भी सुन लिया. केजरीवाल से पहले कभी भी भारत में कोई सीएम भ्रष्टाचार के मामले में जेल नहीं गया. वह जेल गए और कहा कि सरकार वहां से चलाएंगे. सीएम ने दिल्ली के लोगों को शर्मसार किया."

उन्होंने केजरीवाल को लेकर आगे कहा कि वह सरकार आवास पर नहीं रहने की बात कहा करते थे, लेकिन अब वह शीशमहल में रहते हैं. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का इंडिया गठबंधन चलने वाला नहीं है. दिल्ली में गठबंधन है, जबकि पंजाब में दोनों दल एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं.