राजनीति

राजनीति

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को लेकर कहा कि हम उनके समर्थन से नहीं बल्कि अपने दम पर चुनाव जीतेंगे।

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि हम लोग जो भी लक्ष्य तय करते हैं, उसे जनता के आशीर्वाद से पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बड़े-बड़े दावे करता था लेकिन सबको पता है, सच्चाई क्या है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछले दोनों ही चुनाव में जो भी लक्ष्य हमने रखा, उसे जनता के आशीर्वाद से पूरा किया और इस बार भी पूरा करेंगे।