राजनीति
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद दो जून को जेल जाने पर भी इस्तीफा नहीं देंगे और जेल से सरकार चलाएंगे. उन्होंने कहा कि यह उनके संघर्ष का हिस्सा है और वे पद के लालची नहीं हैं. CM ने यह भी बताया कि उन्होंने आयकर आयुक्त पद से इस्तीफा देकर झुग्गियों में रहकर काम किया है. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जेल में रहकर सरकार चलाने की सुविधा मिलनी चाहिए.