देश

देश

25 मई को दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दिन मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. शनिवार को सभी सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसे देखते हुए, दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों में सुबह 4 बजे से ट्रेन की सेवाएं शुरू हो जाएंगी. शनिवार को मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेनें सुबह 4 से 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन सामान्य तौर पर मेट्रो ट्रेन की सेवाएं चलेंगी.