देश
पुणे में पोर्श कार से टक्कर मारकर दो लोगों की जान लेने वाले नाबालिग आरोपी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बेटे की गलती पर पुलिस ने उसके पिता को कानून के तहत गिरफ्तार किया. 2019 में मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन हुआ था. इसके जरिए नाबालिग अपराधियों के लिए अलग से धारा जोड़ी गई थी. इसमें नाबालिगों के अपराध के लिए माता-पिता, गार्जियन या गाड़ी मालिक की जवाबदेही तय की गई थी.