देश
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने पिछले साल तमिलनाडु के नागपट्टिनम में तेल रिसाव के मामले में IOCL की कंपनी CPCL पर ₹5 करोड़ जुर्माना लगाया. NGT पीठ ने मीडिया में आई खबरों के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, नागपट्टिनम से कराईकल बंदरगाह तक कच्चे भंडारण टैंकों से 9 किलोमीटर लंबी 20 इंच व्यास की पाइपलाइन के जरिए रिसाव हुआ था. समुद्री जल को बहुत नुकसान नहीं हुआ.