देश
हासन लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए के प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं. कर्नाटक के गृह मंत्री ने विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर उनके पासपोर्ट के रद्द करने की मांग की है.
कर्नाटक के गृह मंत्री का मानना है कि अगर विदेश मंत्रालय प्रज्वल रेवन्ना के पासपोर्ट को रद्द करती है, तो उन्हें देश वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिससे स्कैंडल मामले की जांच में सहायता मिल पाएगी.
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप हैं. कर्नाटक की एक कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ़्तारी के लिए वारंट भी जारी किया है.