अंतर्राष्ट्रीय
फलस्तीन खुद को इजरायल से अलग करना चाहता है। फलस्तीन को स्वतंत्र देश घोषित करने के लिए स्पेन, आयरलैंड और नॉर्वे आगे आया है। यह तीनों ही यूरोपीय देश फलस्तीन को 28 मई को स्वतंत्र देश की मान्यता देंगे। यह कदम इजरायल द्वारा जारी जंग और इजरायल के हमले के बाद गाजा पट्टी में नागरिकों की मौत और मानवीय संकट पर अंतरराष्ट्रीय आक्रोश के बीच आया है।
इजरायल लगातार फलस्तीन को मान्यता देने का विरोध कर रहा है लेकिन अब उसे यूरोप से बड़ा झटका लगा है। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनस गार स्तूर ने बुधवार को कहा कि उनका देश फलस्तीन को एक देश के तौर पर औपचारिक रूप से मान्यता दे रहा है। उन्होंने कहा, 'अगर मान्यता नहीं दी गयी तो पश्चिम एशिया में शांति स्थापित नहीं हो सकती।'