अंतर्राष्ट्रीय
मंगलवार को इजराइल ने उत्तरी गाजा में जबालिया शिविर में प्रवेश किया. इस दौरान सेना ने जमकर बमबारी की. लोगों का कहना है कि इजराइल के हमलों से कई जिलों में तबाही मचा दी. वहीं दक्षिणी शहर राफा में हमले के चलते कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. इजराइल के इस हमले से लोगों यहां के लोगों में डर पैदा हो गया है. कई लोगों के घर मलबे में तब्दील हो गए हैं.
इजराइल का कहना है कि वह गाजा को नियंत्रित करने वाले आतंकवादी समूह को फिर से संगठित होने से रोकने के लिए उस शिविर में लौट आया है, जहां उसने महीनों पहले हमास को खत्म करने का दावा किया था.