शिक्षा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. इसमें अलवर के पास एकरोटिया गांव की छात्रा प्राची सोनी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए राजस्थान में टॉप किया है. प्राची के 100 प्रतिशत अंक आए हैं, सभी विषयों में उन्होंने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं. प्राची ने इसका क्रेडिट शिक्षकों और परिवार को दिया है. प्राची रोज 5-6 घंटे पढ़ाई करती थीं और भविष्य में IAS बनना चाहती है.