देश
भारतीय रेलवे प्रत्येक यात्री को रेलवे यात्रा बीमा प्रदान करता है. यह बीमा उन यात्रियों के लिए उपलब्ध है, जो ट्रेन टिकट बुक करते समय बीमा लेते हैं. रेलवे यात्रा बीमा का प्रीमियम 45 पैसे है. इसमें रेल दुर्घटना में हुए नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी द्वारा की जाती है. अगर किसी यात्री की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो जाती है तो कंपनी नॉमिनी को 10 लाख रुपये की बीमा राशि देती है.