अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन के बाद दुनिया शोक संतप्त है. ईरान में पांच दिनों का राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है. अमेरिका ने खुलासा किया है कि ईरान ने इस हादसे के बाद उनसे मदद मांगी थी, लेकिन वे लॉजिस्टिक कारणों से मदद करने में असमर्थ थे. ईरानी लोग इस हादसे के पीछे इजरायल का हाथ देख रहे हैं, हालांकि इजरायल ने इसका खंडन किया है.