देश
बसों और ट्रेनों में अक्सर यात्रियों को खड़े-खड़े सफर करते हुए देखा गया है लेकिन ऐसा विमान में नहीं होता है क्योंकि वहां उतने ही पैसेंजर को जाने की अनुमति होती है, जितनी की अगला विमान में सीट उपलब्धता है लेकिन मंगलवार (21 मई) को इंडिगो की एक उड़ान में अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एक पैसेंजर को प्लेन के पिछले हिस्से में खड़े होकर सफर करते हुए देखा गया। यह वाकया मुंबई से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6543 का है।