देश
नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए मनीलॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामलों में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया. दिल्ली में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के लिए यह बड़ा झटका है. दिल्ली में 25 मई को वोट डाले जाएंगे.
‘आप’ नेता की याचिका को दरकिनार करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि मामले में 30 से ज़्यादा आरोपी हैं, मामले में जांच अभी जारी है और कई आरोपी जांच में शामिल भी नहीं हुए. अदालत ने कहा कि इस मामले में कई सरकारी गवाहों ने मनीष के खिलाफ बयान दिए हैं. ऐसे में इस बात की संभावना बनती है कि जमानत पर बाहर आने के बाद वे उनको प्रभावित करेंगे.