राजनीति

राजनीति

स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल टीम का गठन‌ किया गया है।

स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में बनाई गई स्पेशल टीम का गठन उत्तरी जिले की एडिशनल डीसीपी अंजिथा चिपियला करेंगी। उनके साथ तीन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी एसआईटी टीम का हिस्सा होंगे। जांच के बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी। 

इस मामले की जांच में जुटे अधिकारियों ने कहा कि इस केस को मजबूत करने के लिए पुलिस की टीम एक-एक सबूत को जुटाने में लगी है। पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद कई कर्मचारियों व बाकी लोगों के बयान दर्ज किए।