राजनीति
अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे का कारण बताया गया है कि सांसद पकौड़ी कोल की पुत्र वधु रिंकी कोल को राबर्ट्सगंज सीट से टिकट दिए जाने से उन्हें नाराजगी हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि सोनभद्र सांसद पकौड़ी कोल ने क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज के उपर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और अपना दल (एस) में सवर्णों की उपेक्षा की जा रही है.