अंतर्राष्ट्रीय
इस्लामिक स्टेट ने अफगानिस्तान में हुए हालिया हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें तीन स्पैनिश और तीन अफगान नागरिकों की मौत हुई थी. इस हमले में सात लोग घायल हुए थे. आईएस ने कहा कि उन्हें निर्देश दिया गया है कि यूरोपीय यूनियन के नागरिकों को जहां भी देखो, वहीं खत्म कर दो. अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट का संगठन बहुत उग्र है और वह अक्सर सार्वजनिक जगहों को निशाना बनाता है.