देश

देश

आगरा में ताजमहल स्थित नगला पैमा में रविवार को मस्जिद में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. शव अर्द्ध नग्न हालत में मिला. इससे दुष्कर्म की आशंका है. दोपहर में एक नमाजी के आने पर घटना का पता चला. मस्जिद के कमरे में हत्या के बाद ताला लगाया गया था. जानकारी के अनुसार, महिला मस्जिद में सफाई का काम करती थी. पुलिस को धार्मिक स्थल में आने वाले किसी व्यक्ति पर ही हत्या का शक है.