अंतर्राष्ट्रीय
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाडेन ने सोमवार को इजरायल का जोरदार बचाव किया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गाजा में जो कुछ भी हो रहा है वो नरसंहार नहीं है. उन्होंने कहा, "इजरायली सेना गाजा में हमास आतंकवादियों के खिलाफ अपने सैन्य अभियान में नरसंहार नहीं कर रही है." राष्ट्रपति बाइडेन ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट द्वारा पीएम नेतन्याहू के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने की मांग की भी निंदा की.
बाइडेन ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट प्रोसिक्यूटर द्वारा इजरायली नेताओं के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने के अनुरोध को 'अपमानजनक' बताया. आसीसी के इस अनुरोध की इजरायली पीएम ने खुद भी निंदा की और 'अपमानजनक' बताते हुए 'पूरे इजरायल पर हमला' बताया