अंतर्राष्ट्रीय
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री का रविवार (19 मई) को हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया. इस पर भारत सरकार की ओर से देश में 21 मई को एक दिन का राजकीय शोक मनाने का फैसला लिया गया है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि दिवंगत व्यक्तियों के सम्मान में भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 21 मई को पूरे भारत में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा. शोक के दिन पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा.