चुनाव

चुनाव

उत्तर प्रदेश के एटा के एक मतदान केंद्र पर एक शख्स ने दावा किया है कि उसने 8 बार वोटिंग की है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने इसका वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी शेयर किया है.

इस बीच मतदान करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. चुनाव आयोग ने इस मतदान केंद्र पर दोबारा वोटिंग की सिफारिश की है. इसके साथ ही पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया है.

एटा जिले के नयागांव थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. आठ बार मतदान करने वाले शख्स की पहचान खिरिया के पमारान गांव के राजन सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने राजन को अरेस्ट कर लिया है.